अल्मोड़ा/बागेश्वर। नंदादेवी मेला और नंदाष्टमी पर्व को देखते हुए शनिवार को अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली की ओर से जारी आदेश के अनुसार नंदादेवी मेले में श्रद्धालुओं की अत्यधिक आवाजाही को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत शहरी क्षेत्र में स्थित सभी राजकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय शनिवार को बंद रहेंगे।
वहीं बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मां कोटभ्रामरी मंदिर में आयोजित होने वाले नंदाष्टमी मेले के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र के सभी विद्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी राजकीय प्राथमिक, राजकीय उच्च प्राथमिक, शासकीय, अशासकीय और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों पर लागू होगा।