फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत में जल्द खेल मैदान के अस्तित्व में आने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रानीखेत में खेल मैदान को धरातल पर उतारने के लिए खेल विभाग ने कवायद तेज कर दी है। आखिरकार विभाग को मैदान के लिए माेवड़ी गांव के समीप सरकारी भूमि मिल गई है। भूमि के मानकों पर खरी उतरने पर उम्मीद है जल्द यहां मैदान अस्तित्व में आएगा।
विज्ञापन

रानीखेत के माेवड़ी गांव के समीप खेल विभाग को कड़ी मशक्कत के बाद खेल मैदान के लिए एक एकड़ भूमि मिली है। यह सरकारी भूमि अगर मैदान के उपयुक्त पाई गई तो विभाग शासन को मैदान निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव भेजेगा। विभाग अब तक खेल मैदान के लिए चार स्थानों पर भूूमि की तलाश कर चुका है। विभाग की तलाश माेवडी गांव में भूमि मिलने पर पूरी हुई। गांव में मैदान उपलब्ध होने से यहां की खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा। इससे खेलों में भविष्य तलाश रहे खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी है।


ग्रामीणों भी दे रहे सहयोग
- विभाग के मुताबिक माेवड़ी गांव में सरकारी भूमि के समीम ग्रामीणों की भी कई एकड बंजर भूमि है। ग्रामीणों यहां मैदान बनाने के लिए अपनी बंजर भूमि तक दान में देने को तैयार है। अगर दो एकड भूमि में मैदान बनेगा तो खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन






सेना के अधीन हैं खेल मैदान

रानीखेत। रानीखेत कुमाऊं रेजीमेंट का केंद्र है, यहां सभी मैदान सेना के अधीन हैं। ये मैदान खिलाड़ियों को आसानी से उपलब्ध नहीं होते है। मैदान के अभाव मेें अब यहां फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट आदि खेलों का आयोजन होना बंद हो चुका है। ऐसे में अगर क्षेत्र में मैदान अस्तित्व में आएगा तो फिर से इन खेलों का आयोजन हो सकेगा।
-



कोट

- रानीखेत के माेवड़ी गांव के समीप एक एकड़ सरकारी भूमि मैदान के लिए मिली है। भूमि के मैदान के उपयुक्त पाए जाने पर मैदान निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा
विज्ञापन




- महेशी आर्या, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें