फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष छापामारी टीम बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, नशा मुक्ति अभियान को सशक्त बनाने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। वहीं छापेमारी टीम गठित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करने के निर्देश पुलिस प्रशासन सहित संबंधित विभागों को दिए गए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई के लिए एक विशेष छापामारी टीम गठित होगी और यह टीम नियमित अभियान चलाकर साप्ताहिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेगी।
उन्होंने विद्यालयों और महाविद्यालयों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने और अभिभावकों के साथ बैठकें कर सामाजिक स्तर पर भी नशा मुक्ति अभियान को मजबूत बनाने की बात कही। सभी विभागों से निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार समन्वित एवं प्रभावी ढंग से कार्य करने और जिले को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को गंभीरता से पूरा करने को कहा। बैठक में एएसपी हरबंश सिंह, एसडीएम सदर संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें