फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा के मेजर जनरल आशीष साह को मिला सेना मेडल सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। देवभूमि उत्तराखंड की वीर परंपरा को कायम रखते हुए अल्मोड़ा के वीर सपूत मेजर जनरल आशीष साह ने एक बार फिर जिले का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेजर साह को राष्ट्र की सुरक्षा में दिए अद्वितीय योगदान, उत्कृष्ट नेतृत्व और सैन्य सेवाओं के लिए यह प्रतिष्ठित सेना मेडल सम्मान देकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेजर जनरल साह को सम्मान मिलने पर जिले में लोगों में गर्व और खुशी की लहर है। मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी मेजर जनरल आशीष साह ने अपने सैन्य कॅरिअर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए सेना की गौरवशाली परंपरा को नई पहचान दिलाई। उनकी रणनीतिक सोच, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। मेजर जनरल साह का परिवार आज भी अल्मोड़ा में ही रहता है। उनके छोटे भाई नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। लोगों ने इस सम्मान को अल्मोड़ा के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें