फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा से क्वारब के बीच विवेकानंद की आदमकद मूर्ति लगेगी

Thu, 07 May 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विवेकानंद की मूर्ति लगाने के लिए स्थल का चयन करते श्रीराम कृष्ण कुटीर के लोग।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वामी विवेकानंद के अल्मोड़ा प्रवास की स्मृतियों को जीवंत करने के लिए उनकी आदमकद मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसके लिए रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा से क्वारब तक के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद इस आध्यात्मिक क्षेत्र अल्मोड़ा में आए थे। जब वह यहां आए तो लोधिया से अल्मोड़ा के लोगों ने उनका स्वागत किया और उन्हें अल्मोड़ा लेकर आये। तब यह एक ऐतिहासिक क्षण रहा है। इस ऐतिहासिक क्षण को ध्यान में रखते हुए स्थलीय निरीक्षण किया गया। भविष्य में स्वामी जी की स्मृतियों को ताजा करने के लिए एक आदमकद मूर्ति लगाई जाएगी।
इस निरीक्षण के दौरान कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज, अध्यक्ष, अद्वेत मायावती आश्रम, लोहाघाट के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद महाराज, नगर निगम के मेयर अजय वर्मा, इंजीनियर अनिंद्य रॉय, डॉ. चंद्र प्रकाश फुलोरिया और डॉ. ललित जोशी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें