फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: चंपावत में छात्रा से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Thu, 07 May 2026 05:26 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

चंपावत में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में भाजपा सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना का कांग्रेस ने विरोध किया है। मामले में भाजपा नेता का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने इस घटना का विरोध करते हुए चौघानपाटा में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। विरोध में मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगा आरोपियों को सख्त सजा देने और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है लेकिन सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष और उसके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाले अगर रेप कांड में शामिल होते है तो उस प्रदेश का भला नहीं हो सकता। इस जघन्य अपराध के लिए मुख्यमंत्री नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र दें। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूरन रौतेला, वैभव पांडे, दीप डांगी, दीपा साह, राधा बिष्ट, किरण आर्या, गीता मेहरा, मुकेश कुमार (डैनी), नारायण दत्त पांडे, परितोष जोशी, विक्रम सिंह फर्त्याल, कार्तिक साह, अजय वर्मा, विकास कुमार, आशु गोस्वामी, आनंद बिष्ट, अख्तर हुसैन, विनोद वैष्णव, सुशील साह, गुंजन चम्याल, शरद साह, वैभव पांडे, दीपेश जोशी एवं फेमिना खान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें