फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा में प्रदर्शन करते मिनिस्ट्रीयल कर्मी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पदोन्नति में संशोधन समेत अन्य लंबित मांगों के समाधान की मांग के लिए एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सभी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो 11 फरवरी आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया जाएगा। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से प्रधान सहायक के पदों पर गोपनीय आख्या मांगे जाने, रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति संशोधन करने, पदोन्नति, समायोजन और स्थानांतरण में अनिवार्य रूप से काउंसलिंग करने की मांग संगठन विभाग से करता आ रहा है, लेकिन निदेशालय स्तर से मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री, निदेशक समेत उच्चाधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मंगलवार को क्रमिक अनशन पर जिला सचिव पंकज कुमार जोशी, उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र जोशी, प्रशांत शर्मा, मोहित डौर्बी बैठे। धरने में जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, मंडलीय उपाध्यक्ष बलवीर सिंह भाकुनी, राम सिंह गैड़ा, सुरेश चंद्र जोशी, भगवान राम, तनुजा, खिमुली देवड़ी, पान सिंह मेर आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें