अल्मोड़ा के ढूंगाधारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व विधायक मनोज तिवारी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस की ढूंगाधारा में हुई बैठक में बूथ कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष गीता मेहरा के नेतृत्व में तीन दर्जन महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की कथित कुनीतियों से परेशान जनता कांग्रेस से जुड़ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है। विकास कार्य ठप पड़े हैं, लेकिन सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं है। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहां नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, भैरव दत्त पांडे, जेएस तिलारा, नमन तिवारी, मो. नयास, देवकीनंदन जोशी, प्रयागदत्त जोशी, किशन पांडे आदि रहे।