फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडी शर्मा अध्यक्ष, हरीश महामंत्री चुने गए

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय शिक्षक संघ भिकियासैंण शाखा का ब्लाक सम्मेलन जीआईसी भिकियासैंण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी ने शिक्षकों से पूर्ण मनोयोग के साथ बच्चों का भविष्य संवारने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष की ओर से उन्होंने शिक्षक भवन के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस दौरान हुए चुनाव में बाला दत्त शर्मा लगातार तीसरी बार ब्लाक अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

जीआईसी भिकियासैंण में हुई गोष्ठी में बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए तमाम विषयों पर मंथन हुआ। कहा कि खेल खेल में पढ़ाने का अभ्यास करना जरूरी है। इससे नौनिहालों में सीखने की ललक बढ़ेगी। गोष्ठी में शिक्षकों की लंबित समस्याओं और शिक्षक हित में संघर्ष करने पर भी सहमति बनी। बाद में ब्लाक कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुए। बीडी शर्मा तीसरी बार अध्यक्ष बने, हरीश शर्मा महामंत्री चुने गए। अखिलेश बिष्ट और रूचिका उपाध्यक्ष, शंभू दत्त, बबिता संयुक्त मंत्री, लक्ष्मी शर्मा और मुजतबा हसीन संगठन मंत्री चुने गए। गणेश दत्त पपने कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। गोविंद राम चुनाव अधिकारी की भूमिका में थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुरारी प्रसाद, डा. इंदिरा पांडे, भुवन भट्ट, प्रेम सिंह, मावड़ी, राजहंस, राजेंद्र कुमार, जेएस भंडारी, कमलेश पांडे, पंकज पांडे, बीडी पपने, राजेंद्र सिंह, केएस रजवार, आनंद बिष्ट, सतीश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें