अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने परिसर में पड़े कूड़े का निस्तारण किया। स्वस्छता अभियान का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में स्वच्छता का विशेष महत्व है।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वह न तो गंदगी करेंगे और न ही करने देंगे। इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत, कुलानुशासक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रो. प्रवीण बिष्ट, पूर्व महासचिव विनीत बिष्ट, रविशंकर गुसाई, अमित बिष्ट, उपाध्यक्ष ललित बिष्ट, सचिव सुधांशु रौतेला, उपसचिव विनय शैलानी, कोषाध्यक्ष धीरज तिवारी, राज राणा, अशोक कनवाल, तेज कृष्ण सिंह, ललित कनवाल, गोकुल खनी, राजेंद्र जोशी, पंकज उपाध्याय, इंदु बिनवाल, शिवालिका नेगी, संजय शर्मा, दीपक वर्मा, विकास कन्नौजिया, भाष्कर साह, राखी नेगी, मनीषा मेहता ने हिस्सा लिया।