फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन, कुलदीप, कमलेश और भावना अव्वल

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संकुल संसाधन केंद्र द्यूनाथल में सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में नवीन पांडे, कुलदीप आर्या, कमलेश कुमार, भावना पांडे, कार्तिक जोशी, दीपक राम अव्वल रहे।
विज्ञापन

कविता पाठ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नवीन पांडे ने पहला, राकेश कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में कुलदीप आर्या प्रथम रहे। समूह गान प्राथमिक वर्ग में कमलेश कुमार, जूनियर वर्ग में भावना पांडे, चित्र प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में कार्तिक जोशी, जूनियर वर्ग में दीपक राम, कुर्सी दौड़ प्राथमिक वर्ग में नवीन, जूनियर वर्ग में प्रीती पांडे, सुलेख प्राथमिक वर्ग में भूपाल आर्या, जूनियर वर्ग में हर्षित जोशी पहले स्थान पर रहे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय धसपड़ को सर्वश्रेष्ठ एसएमसी का पुरस्कार दिया गया। जूनियर हाईस्कूल धसपड़ की शिक्षक रमा वर्मा को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चारु पांडे ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक शेखर चंद्र उपाध्याय, संकुल समन्वयक शेखर तिवारी, हिमांशु वर्मा, सोनू उप्रेती, कविता वर्मा, राम सिंह, कमलेश कुमार, रमा वर्मा, भावना बिष्ट, सावित्री वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें