अल्मोड़ा। रंगकर्मी और जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की चौथी पुण्यतिथि पर विभिन्न जन संगठनों से जुड़े लोगों ने गिर्दा का लिखा जनगीत ‘हम लड़ते रयां दाज्यू हम लड़ते रौंला..’ गाकर नगर में सांस्कृतिक जुलूस निकाला। बाद में, नगरपालिका सभागार में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि गिर्दा ने जनगीतों के माध्यम से राज्य के ज्वलंत मुद्दों को उठाया और लोगों में चेतना जगाने का काम किया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि गिर्दा ने उत्तराखंड आंदोलन से लेकर पहाड़ की समस्याओं को जनगीतों के जरिये सुर्खियां दी। उनका हर गीत ने लोगों में चेतना जगाई। इस मौके पर सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीसी जोशी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवेंद्र सनवाल, जीवन सिंह मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता डा. शमशेर सिंह बिष्ट, पीसी तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, दयाकृष्ण कांडपाल, जगत रौतेला, प्रदीप गुरुरानी, डा. दीवान नगरकोटी, पूरन चंद्र तिवारी, दयाशंकर टम्टा, चंदन सिंह खनी, गोपाल गुरुरानी, हयात सिंह गैड़ा, अनिरुद्ध कुमार, जीवन चंद्र जेसी, जसवंत सिंह अधिकारी, जंग बहादुर सिंह थापा, वरिष्ठ अधिवक्ता मदन लाल साह ने विचार रखे।