फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय दलों की गलत नीतियों से खत्म हो रहा पहाड़ का अस्तित्व

Mon, 24 Mar 2014 05:33 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार ने यहां जनसंपर्क किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दलों की गलत नीतियों के चलते देश रसातल की ओर जा रहा है। इन दलों ने हमेशा पूंजीपतियों को संरक्षण देकर आम लोगों का दमन ही किया। रोजगार के लिए युवा सड़कों की खाक छान रहे हैं।
विज्ञापन

जनसंपर्क के दौरान पार्टी प्रत्याशी विजय कुमार ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का नुकसान देशभर के लोगों को भोगना पड़ रहा है। सबसे अधिक किसान प्रभावित हैं। पर्वतीय क्षेत्र की कृषि को बचाने के लिए सार्थक प्रयास नहीं किए गए। राष्ट्रीय दलों के नेता खनन, भू और वन माफियाओं को संरक्षण देकर पर्वतीय क्षेत्र के अस्तित्व को ही खत्म करने पर तुले हैं। माले नेता पुरुषोत्तम शर्मा, कामरेड आनंद नेगी, मीना आया आदि भी मौजूद थे। पार्टी प्रत्याशी ने आशा कार्यकत्रियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष का आश्वासन दिया। इस दौरान शोभा पंत, दीपा आर्या, शांति देवी, मंजू चौधरी, विमला देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें