फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवेजा एसबीआई हल्द्वानी परिक्षेत्र उप महासचिव बने

Sun, 24 Mar 2013 05:33 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन दिल्ली सर्किल के त्रैवार्षिक चुनाव में क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा में तैनात कुलदीप बवेजा हल्द्वानी परिक्षेत्र (कुमाऊं मंडल) के लिए उप महासचिव चुने गए। दिल्ली में हुए चुनाव में निर्वाचित होने के बाद अल्मोड़ा पहुंचने पर स्टेट बैंक कर्मियों ने श्री बवेजा समेत अन्य पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके अलावा आरके पंत सहायक सचिव, ललित पंत, संजय पाटनी क्षेत्रीय सचिव, संतोष नयाल आंचलिक सचिव, विजय चौधरी, आरएस साही सर्किल डेलीगेट चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों के अल्मोड़ा पहुंचने पर एसबीआई कार्मिकों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय में हुई सभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों चुनाव में सहयोग के लिए आभार जताया। संचालन सुभाष चंद्र पांडे ने किया। इस मौके पर मोहन चंद्र भट्ट, जीपी पांडे, सुरेश कर्नाटक, रोशन कुमार, रघुबीर सिंह, बीपीएस बिष्ट, पियूष, सज्जन लाल, केसी पांडे, हेम मिश्रा, प्रफुल्ल जोशी, संजीव कक्कड़, प्रीति, शिल्पा, रेनू, अनुपम साह, नरेश रावत, केवलानंद कपिल, गिरीश धर्मसत्तू, भूपेंद्र सिंह, गिरीश राम, राजू भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें