फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ पदाधिकारी उतरे सड़कों पर

Tue, 05 Mar 2013 05:31 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
द्वाराहाट। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के रिक्त पद भरने और नए विषय खोलने सहित तमाम मांगों को लेकर छात्र संघ के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला।
विज्ञापन

सभा में वक्ताओं ने विद्यालय प्रशासन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि पिछले एक सप्ताह से आंदोलन चल रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन के किसी भी नुमाइंदे ने मौके पर आने की जहमत नहीं उठाई। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन उग्र कर दिया जाएगा। छात्रसंघ अध्यक्ष सोनी हरबोला, मोहन किरौला, युगल किशोर शेरा, विमल साह आदि ने भी विचार रखे। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरीश आर्या, सोनी हरबोला ने मीडियाकर्मियों पर भी जमकर भड़ास निकाली। उधर, कालेज में क्रमिक अनशन भी जारी रहा। समर्थन देने के लिए एनएसयूआई सहित कई संगठन पर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें