फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा सूमो सड़क से पलटी, सात घायल

Tue, 05 Mar 2013 05:31 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत। नावली गांव से सवारी लेकर रानीखेत की तरफ आ रही टाटा सूमो सोमवार की सुबह सौनी राशन गोदाम के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। दुर्घटना में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों का यहां राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पूर्व विधायक करन माहरा ने अस्पताल जाकर रोगियों का हाल जाना और सरकार की तरफ से सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह नावली गांव से देवेंद्र सिंह (30) पुत्र पान सिंह सवारी लेकर रानीखेत की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सौनी के पास झूला डांठ के अंधे बैंड पर अनियंत्रित होकर उनकी टाटा सूमो संख्या यूके 01 टीए- 1322 सड़क से नीचे पलट गई। दुर्घटना में चालक के अलावा हल्द्वानी निवासी 20 वर्षीय गौरव पुत्र खीमानंद, सौंखला निवासी ज्योति (15) पुत्री लीला राम, जैना निवासी जगदीश बुधानी (40) पुत्र मुरलीधर, मटेला मनिहार निवासी पनी राम (65), गजराज और भुवन राम (45) पुत्र पर राम तथा कोटाड़ निवासी जीवन चंद्र बुधानी (53) पुत्र देवीदत्त घायल हो गए। चीख पुकार के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे। 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को यहां राजकीय अस्पताल लाया गया। उपचार कर रहे डा. केके पांडे, डा. राम बिहारी ने बताया कि फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें