फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा चालक-परिचालकों को नियमित करें

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में वक्ताओं ने संविदा चालक तथा परिचालकों को शीघ्र नियमित करने की मांग की। उन्होंने 16 सूत्रीय समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निगम में ठेका प्रथा बंद की जानी चाहिए क्योंकि इससे डिपो को हर माह एक दो लाख रुपये का घाटा हो रहा है। उन्होंने संविदा चालक तथा परिचालकों को नियमित करने पर जोर दिया। उन्होंने मृतक आश्रितों की विभाग में नियमित भर्ती करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा डिपो की 75 प्रतिशत बसें अपना कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। इन्हें नीलाम कर डिपो को 16 छोटी तथा 20 नई बसें उपलब्ध कराई जाएं। कहा कि कार्यशाला में पार्ट्सों की कमी बनी हुई है। उन्होंने पर्वतीय रूटों की बंद पड़ी सेवाओं को पुन: चालू करने, डिपो में बने टिन शेडों को शीघ्र ठीक कराने, ग्रेच्युटी की सीमा 3.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने, कार्यशाला में नियमित तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग की।
उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। अध्यक्षता डिपो अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा तथा संचालन मंत्री रमेश जोशी ने किया। इस मौके पर प्रेम विरौड़िया, अंबा दत्त जोशी, माधवानंद, विपिन जोशी, नैन सिंह, सुरेश नेगी, तारा जोशी, एमएस मेहता, सुरेश जोशी, पदम राम, प्रवीन सिंह, हरीश मेलकानी, महेंद्र लाल, एलएम लोहनी, हरीश मेर, चंदन राणा, राम लाल, हरीश पांडे, हरीश रावत ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें