फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चीकृत स्कूलों में शिक्षकों के पद नहीं बढ़े

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिछले शिक्षा सत्र में जिले में उच्चीकृत हुए सात इंटर कालेज और 17 हाईस्कूलों में डेढ़ वर्ष बाद भी प्रवक्ता तथा एलटी शिक्षकों के पद सृजित नहीं हुए हैं। कामचलाऊ व्यवस्था में चल रहे इन स्कूलों में उच्चीकृत कक्षाओं में शिक्षकों के अभाव में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उच्चीकृत स्कूलों का लाभ बच्चों को नहीं मिल पा रहा है।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत गत वर्ष राजकीय जूनियर हाईस्कूल धौलनैली (भैंसियाछाना), गंगोलाकोटुली (ताकुला), चौमू (लमगड़ा), धूरा, जागेश्वर, चमुवां, कांडानौला, गल्ली (धौलादेवी), खांकर, थुवासिमल (लमगड़ा), सुंदरखाल (स्याल्दे), छतीनाखाल (द्वाराहाट), गोविंदपुर (हवालबाग) का हाईस्कूल में उच्चीकरण हुआ। जबकि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद राजकीय जूनियर हाईस्कूल चायखान (लमगड़ा), धौलादेवी ब्लाक में ज्वारनैड़ी, कन्या जूनियर हाईस्कूल खोला हाईस्कूल में उच्चीकृत हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा धौलादेवी विकासखंड में हाईस्कूल आरा सल्पड़, कन्या हाईस्कूल दन्यां, हाईस्कूल बसंतपुर (लमगड़ा), स्याल्दे ब्लाक में हाईस्कूल नैल, चिंतोली, भरसोली, हिनौला (सल्ट) इंटरमीडिएट में उच्चीकृत हुए हैं। नया शिक्षा सत्र शुरू हुए आठ माह होने को हैं। हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं भी निकट हैं, लेकिन इन उच्चीकृत हाईस्कूलों तथा इंटर कालेजों में शिक्षकों के पद अब भी सृजित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार उच्चीकृत इंटर कालेज में प्रधानाचार्य, नौ प्रवक्ता, एक मुख्य सहायक, दो परिचारक, हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक, सात एलटी शिक्षक, एक-एक कनिष्ठ सहायक और परिचारक के पद सृजित होने हैं। पद सृजित करने के बजाए शासन ने इन स्कूलों में जूनियर के सहायक शिक्षकों तथा एलटी शिक्षकों से ही अध्यापन कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस कारण अन्य कक्षाओं की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें