फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धांधली के मामले में परियोजना प्रबंधक निलंबित

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा, हल्द्वानी, जसपुर, कालाढूंगी, पिथौरागढ़, काशीपुर, दिनेशपुर, किच्छा, महुवाखेड़ागंज, लालकुआं, नैनीताल आदि स्थानों में मलिन बस्ती सुधार आवासों (आईएचएसडीपी) के निर्माण में हुई धांधली के मामले में उप्र शासन ने यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के तत्कालीन परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार को निलंबित करके उनके स्थान पर दूसरे परियोजना प्रबंधक की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के अलावा हल्द्वानी, जसपुर, कालाढूंगी, पिथौरागढ़, काशीपुर, दिनेशपुर, किच्छा, महुवाखेड़ागंज, लालकुआं, नैनीताल आदि नगरपालिका स्थानों में मलिन बस्ती सुधार आवासों (आईएचएसडीपी) के निर्माण में भारी धांधली पकड़ी गई थी। उत्तराखंड सरकार ने इन आवासों के निर्माण का काम उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को दिया था। इस मामले की जांच के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने तत्कालीन परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार को निलंबित करके उनके स्थान पर दूसरे परियोजना प्रबंधक की तैनाती कर दी है।
अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने उप्र प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त परियोजना प्रबंधक के हवाले से बताया है कि संबंधित कार्यों के लिए अनुबंध तत्कालीन परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार द्वारा किए गए और इन कार्यों का संपादन भी उन्हीं के द्वारा किया गया है। विवादास्पद कार्यों के लिए अब तक जो भी भुगतान किए गए हैं वह भी उन्होंने ही किए हैं। नए प्रोजेक्ट मैनेजर के मुताबिक आईएचएसडीपी के सभी कार्यों में अनियमितता के संबंध में कोई भी कार्रवाई तत्कालीन परियोजना प्रबंधक के खिलाफ ही की जाएगी। पूर्व परियोजना प्रबंधक के खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें