फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर की लोगों ने खरीददारी

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दीपावली के पहले दिन बाजारों में अच्छी रौनक रही। लोगों ने धनतेरस के अगले दिन भी बर्तनों आदि के अलावा घरों को सजाने वाली सामग्री की जमकर खरीददारी की। नगर के अलावा ग्रामीण इलाकों से भी काफी संख्या में लोग खरीददारी के लिए आए थे। उधर आतिशबाजी की दुकानों में भी सुबह से ही काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

दीपावली की जोरदार तैयारियां रही हैं। धनतेरस के अगले दिन सोमवार को भी बाजारों में भारी भीड़ रही। सुबह से लोगों ने घरों को सजाने के लिए इलेक्ट्रानिक सामान, बिजली की मालाएं तथा अन्य सामान की खरीददारी की। लाला बाजार से लेकर कचहरी बाजार, कारखाना बाजार, गंगोला मुहल्ला, चौक बाजार, थाना बाजार, पल्टन बाजार सहित सभी बाजारों में सुबह से ही खरीददारों की काफी भीड़ रही।
उधर माल रोड, धारानौला और एनटीडी में अलग से लगी पटाखों की दुकानों में भी सोमवार को लोगों ने काफी खरीददारी की। अल्मोड़ा नगर के अलावा कोसी, सोमेश्वर, दन्यां, लमगड़ा आदि सहित आसपास के तमाम इलाकों से भी लोग खरीददारी के लिए अल्मोड़ा पहुंचे थे। अल्मोड़ा के अलावा दन्यां, सोमेश्वर, कोसी, लमगड़ा, जैंती आदि कस्बों की बाजारों में भी काफी रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें