फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की बैठक

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उपशाखा की बैठक में दृष्टिहीनों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने विकलांगता पेंशन 3500 रुपये करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में महंगाई काफी बढ़ गई है। विकलांगों को बहुत कम पेंशन दी जा रही है। इस कारण उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय बनी हुई है। कम पेंशन में विकलांग अपना उपचार नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने विकलांगों को न्यूनतम पेंशन 3500 रुपये देने की मांग की। उन्होंने कहा कि विकलांगों को उपचार के लिए हर माह अलग से भत्ता दिया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर तय हुआ कि आगामी तीन दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर संघ कार्यालय में गोष्ठी होगी। भागरथी विकलांग संगठन के संजय सिंह नेगी ने देहरादून में चलाए जा रहे क्रिया-कलापों की जानकारी दी। बैठक में चंद्रमणि भट्ट, उमेश, किशन आदि मौजूद थे। अध्यक्षता महेंद्र सिंह अधिकारी तथा संचालन डीके जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें