द्वाराहाट। राजकीय पॉलीटेक्निक में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई। छात्रा वर्ग में रुचि चमियाल ने लगातार दूसरी बार व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। छात्र वर्ग में प्रदीप कुमार चैंपियन रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसबीई शाखा के प्रबंधक जगदीश नैनवाल ने अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में टैगोर ग्रुप ने ग्रुप चैंपियनशिप प्राप्त की। रमन ग्रुप दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। खिलाड़ियों और एनसीसी कैडिटों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि सलामी दी। प्रधानाचार्य डीके सनवाल ने सभी का आभार जताया। क्रीड़ा अधिकारी नीरज वर्मा ने खेल का व्यौरा रखा। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी आरएस वाफिला, प्रदीप कुमार, अमितेश, चंद्र मोहन, नरेश सिंह, पुनीत भारद्वाज, हिमानी बिष्ट, अनुराधा भाकुनी आदि ने निर्णायक की भूमिका अदा की। संचालन आरसी पंत ने किया।