फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के बाद मां ने भी तोड़ा दम

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के कटारमल के समीप शनिवार को हुई कार दुर्घटना में घायल महिला की बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके पुत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेज दिया गया है। तीसरे घायल कार चालक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। कार दुर्घटना में मृतकों की संख्या अब दो हो गई है।
विज्ञापन

गत दिवस रानीखेत मार्ग में कटारमल के समीप मारुति-800 संख्या यूके 01-2929 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें भगतोला निवासी रानीखेत में सेना में जवान प्रहलाद सिंह की मौत हो गई थी। जबकि उसकी मां हरुली देवी, भाई गणेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कार चालक कुंदन सिंह नयाल को चोट पहुंची थी। तीनों घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा था।
बेस अस्पताल में उपचार के दौरान हरुली देवी (50) ने रविवार को दम तोड़ दिया। बेस अस्पताल के सीएमएस डा. पीसी पंत ने बताया कि गणेश सिंह (20) की गंभीर हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। जबकि चालक कुंदन सिंह नयाल की हालत में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें