फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवशेष धन समय से खर्च करें

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने कहा है कि विकास कार्यों को समय से पूर्ण करने के साथ-साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिला कार्यालय में जिला योजना, बीस सूत्रीय कार्यक्रम समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने यह बात कही। डीएम ने अधिकारियों को जिला योजना, राज्य सेक्टर तथा केंद्र पोषित योजनाओं के लिए स्वीकृत गत वर्ष की अवशेष धनराशि को समय से खर्च करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की गहन समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों को जल संवर्द्धन, संरक्षण तथा बंद पड़ी पेयजल योजनाओं के रख-रखाव के प्रति सजग रहकर कार्य करना होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में की जाने वाली व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करें। एनआरएचएम के तहत ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा करने को कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले के प्रत्येक स्कूल के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों की संख्या का संकलन करने को कहा, ताकि संकलित सूचना के आधार पर शासन को रिक्त पदों के बारे में अवगत कराया जा सके। विद्युत विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पोलों को बदलने के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा। साथ ही लोनिवि के अधिकारियों को जिले में सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही डामरीकरण आदि कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम राजीव शाह, सीडीओ एसएसएस पांगती, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास पीडी पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरएस शाही, उप पुलिस अधीक्षक विमल आचार्य मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें