अल्मोड़ा। ललिता बिनवाल स्मारक समिति द्वारा 2017 में हाइस्कूल और इंटर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। 16 फरवरी को एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज में दोपहर 12.30 बजे संपन्न होने वाले सम्मान समारोह में मेधावी छात्राओं को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसी दिन छात्राओं की निबंध और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी होगी।
निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कक्षा 10, 11 एवं 12 और जूनियर वर्ग में कक्षा आठ और कक्षा नौ की दो-दो छात्राओं को शामिल किया जाएगा। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 9, 10, 11, एवं 12 के लिए प्रत्येक कक्षा से दो-दो छात्राएं शामिल की जाएंगी।
आयोजक सचिव गिरीश चंद्र मल्होत्रा नेे बताया कि इस संबंध में एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज, जीजीआईसी, विवेकानंद स्कूल के प्रधानाचार्यों से 14 फरवरी तक छात्राओं के नाम उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 11.30 बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता में छात्राओं को अपने विद्यालय के ही शिक्षिका इंचार्ज के साथ आना अनिवार्य होगा।