फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। शहर में इस अवसर पर रैली निकाली गई और लोगों से विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। रैली में विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। रैली शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए निकली। उधर, एसएसजे परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से स्वामी जी के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रवीण बिष्ट, छात्रसंघ महासचिव आशीष पंत, आर्यन छात्र संगठन के धीरज गैलाकोटी, ललित फर्त्याल, शुभम जोशी, उज्जवल जोशी, लोकेश तिवारी, ललित सिंह समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


इधर, नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम का खगमराकोट में शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता शोभा टम्टा ने किया। स्याल्दे की स्वयं सेवक दीपा ने समाज में ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। वहां नेहा बगडवाल, भावना डंगवाल, रवींद्र नेगी, प्रकाश सिंह, विक्रम सिंह, प्रभा, जया, तुलसी, रेनू, किशोर, लक्ष्मण, भुवन, महिपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें