गरुड़ (बागेश्वर)। विकास खंड के पचना गांव में आपदा प्रबंधन का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली ने किया।
प्राथमिक विद्यालय पचना में आपदा प्रबंधन के शिविर का शुभारंभ करते हुए कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली ने कहा कि आपदा से बचने की जानकारी हर व्यक्ति को होनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से भूकंपरोधी मकानों का निर्माण करने को कहा। प्रशिक्षक सोनू कुमार चावला ने आपदा और चिकित्सा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ब्यूरो