गरुड़ (बागेश्वर)। सामाजिक जन चेतना केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर ने तैलीहाट गांव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर ग्रामीणों को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान की जानकारी दी। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र फुलारा ने कहा कि हर परिवार को व्यसन मुुक्त होना जरूरी है।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व प्रवक्ता जीत सिंह नेगी ने कहा कि जन जागरुकता अभियान हर गांव में चलेगा। आरएसएस के संघ चालक हरी दत्त जोशी ने कहा कि जन जागरूकता अभियान अणां, मटेना, मोतीसारी, बैजनाथ आदि गांवों में शुरू हो गया है। वहां अखिल जोशी, चंद्रशेखर बड़सीला, खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कैलाश जोशी, हरी प्रकाश गुणवंत, हरीश नेगी, लता कांडपाल, मोहन जोशी, पूजा बिष्ट हंसा पांडे, दीपा बिष्ट आदि थे।