अल्मोड़ा। 77वीं यूके बटालियन एनसीसी की ओर से राजकीय इंटर कालेज गंगानगर मोतियापाथर में एनसीसी के ए प्रमाण पत्र की लिखित परीक्षा संपन्न हो गई है। परीक्षा सुबह 11 से दो बजे तक हुई।
77वीं यूके बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल हेमंत कुमार के निर्देश पर एनसीसी अधिकारी (एएनओ) तारा सिंह बिष्ट, एनसीसी के नायब सूबेदार बलवंत सिंह, नायक नारायण सिंह ने परीक्षा संपन्न कराई।
एनसीसी अधिकारी तारा सिंह बिष्ट ने बताया कि एनसीसी ए प्रमाण पत्र उत्तीण अभ्यर्थी को सेना भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में पांच से दस अंक प्रदान किए जाते हैं। परीक्षा संपन्न कराने में प्रधानाचार्य आरएस वर्मा, विजय जोशी, दयानंद जोशी, विनोद कुमार, प्रदीप बिष्ट, धीरज सत्यपाल आदि ने सहयोग दिया।