फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतरौजखान पुलिस ने 80 टिन अवैध लीसा पकड़ा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
अवैध लीसे के साथ गिरफ्तार युवक। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने 80 टिन लीसे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लीसा चैनी बेतालघाट नैनीताल से सोनी रानीखेत की ओर ले जा रहा था। थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने बताया कि भतरौंजखान पुलिस द्वारा बेतालघाट तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या-यूके-01 सीए-1022 पिकप को चेक किया गया।
विज्ञापन

चालक रमेश सिंह बिष्ट पुत्र लाल बहादुर निवासी ग्राम पाली तहसील द्वाराहाट के कब्जे से करीब एक लाख 60 हजार रुपये का अवैध रूप से रखा 80 टिन लीसा बरामद हुआ है।
लीसे के कागजात मांगने पर आरोपी द्वारा 30 टिन लीस का रमन्ना ही दिखाया जा सका अन्य 50 टिन लीसे के संबंध में कोई भी वैध कागजात नहीं मिले। धारा- 26/41/42 वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वाहन को सीज कर लिया गया है। टीम में उप निरीक्षक इंदर सिंह ढैला, कांस्टेबल मो. मंसूर, जीवन फुलेरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें