फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनधाम में छात्रवृति परीक्षा में 50 बच्चे हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में हुई विद्या भारतीय अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की मेधावी छात्र योग्यता परीक्षा में 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम, शिवाजीनगर, नृसिंहबाड़ी, झुपुलचौरा, बसौली, पनुवानौला, बाड़ेछीना के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए आयोजत की गई थी। इससे पहले परीक्षा का शुभारंभ जीवनधाम के प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की और शिवाजीनगर के प्रधानाचार्य विनोद पांडे ने किया। प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने कहा कि लगातार परिश्रम से ही व्यक्ति जीवन में सफल होता है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। प्रदेश स्तर पर दस स्थान पाने वालों को विद्या भारती के द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। परीक्षा संपन्न कराने में पूरन ढैला, भवानी दत्त पांडे, हरीश मेहता, गोपाल मेहता, परमेश्वरी जोशी, ज्योति द्विवेदी, राजेश लोहनी, संजय जोशी, विनोद जोशी, भुवन पांडे, विशन बिष्ट, नवीन जोशी, आनंद भट्ट, गिरिजा किशोर पाठक, केदार मिश्रा, महेश जोशी, हरीश बिष्ट, ओम प्रकाश लोहनी, आनंद उप्रेती, पूनम जोशी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें