फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित और विज्ञान क्विज में निकिता और आकांशु प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड की राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत हुई ब्लाक स्तरीय गणित और विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल बल्टा की निकिता और आकांशु मेहता की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल मनाऊं की शिवानी और मोनिका ने दूसरा, जूनियर हाईस्कूल गोविंदपुर के राघव और राहुल तिवारी की टीम ने तृतीय स्थान पाया।

अव्वल रहे बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह जंगपांगी और उपशिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्या ने पुरस्कार प्रदान किए। बीईओ प्रकाश सिंह जंगपांगी ने कहा कि प्रतियोगिताओं के लिए बच्चे सदैव तैयार रहें। उपशिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्या ने कहा कि विज्ञान और गणित का दैनिक जीवन में काफी महत्व है। निर्णायक प्रज्ञा श्रीवास्तव और आशिफ अख्तर थे। इस अवसर पर करन सिंह मर्तोलिया, अल्का अधिकारी, मोहन चंद्र पांडे, जगत सिंह नेगी, संदीप खोल्या, आनंद सिंह अधिकारी, निर्मला राज, हेमा बिष्ट, प्रीतम गुप्ता, अभिजीत गंगोला, प्रदीप रावत, आदि उपस्थित थे। संचालन बद्री सिंह भैसोड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें