फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बाल साहित्य संस्थान और भुवनेश्वरी महिला आश्रम की ओर से गैरसैंण में आयोजित राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी से बाल साहित्य संस्थान के सचिव उदय किरौला समेत नगर के अन्य लोग लौट आए हैं। गोष्ठी में बच्चों को सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोष्ठी में पद्मश्री शेखर पाठक, बाल साहित्यकार डॉ. भैरुलाल गर्ग, भुवनेश्वरी महिला आश्रम के सचिव ज्ञान सिंह रावत आदि ने विचार रखे। बाल साहित्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ. भैरुलाल गर्ग (भीलवाड़ा), गोविंद शर्मा (हनुमानगढ़), डॉ. महावीर रवांल्टा (उत्तरकाशी), रघुराज कर्मयोगी (कोटा), इंजीनियर आशा शर्मा (बीकानेर), गौरीशंकर वैश्य (लखनऊ), डॉ. रामदुलार सिंह पराया (मिर्जापुर), रामगोपाल राही (बूंदी), डॉ. रामकुमार गुप्त (खीरी), शमशेर कोसलिया (हरियाणा), राजेंद्र श्रीवास्तव (विदिशा), शिवचरण सरोहा (दिल्ली), गुडविन मसीह (बरेली), डॉ. चेतना उपाध्याय (अजमेर). डॉ. कुसुम रानी (देहरादून) को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में अल्मोड़ा से रमेश पंत, नीरज पंत, प्रकाश जोशी, मोहन कांडपाल, डा. हयात रावत, पीसी तिवारी, परमेश्वरी शर्मा, कृपाल सिंह शीला, हंसा उप्रेती, यामिनी जोशी, सुरेंद्र रावत, डा. खेमकरन सोमन, अनिल पुनेठा आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें