अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 10 सड़कों और दो सड़कों के डामरीकरण की स्वीकृति मिली है। शासन ने सड़कों के निर्माण के लिए 62 करोड़ की धनराशि कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई को अवमुक्त कर दी है।विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बताया कि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में रतखान-चौमू सड़क (2.95 किमी) के निर्माण के लिए 1.56 करोड़, जैंती-नया संग्रोली (7.075 किमी) सड़क निर्माण को 3.15 करोड़, जैंती-पीपली सड़क से सेला चापड़ वल्का तक तक 10.25 किमी सड़क निर्माण को 5.51 करोड़, सिरसोड़ा-सिलखोड़ा 6.5 किमी मार्ग के लिए 2.85 करोड़, दुर्गानगर-आनुली 8.375 किमी सड़क निर्माण को 4.01 करोड़, मोरनौला-जैंती सड़क किमी 21 से चौकुना तक 16.325 किमी निर्माण को 8.77 करोड़, बाराकूना-वल्थी मार्ग (5.625 किमी) के निर्माण को 3.07 करोड़, डुगंरी-तोली जिंगोली (9.10 किमी) के लिए 4.18 करोड़, गुरुड़ाबांज-अंडोली 14 किमी सड़क निर्माण को 8.45 करोड़, दसौला-मेल्टा सड़क (8.625) किमी निर्माण को 5.28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है।
इसके अलावा छड़ौंजा-फटक्वालडुंगरा सड़क (23.655 किमी) डामरीकरण के लिए 10.66 करोड़, हनुमान मंदिर से रंगोड़ी गली 8.5 किमी सड़क के डामरीकरण के लिए 4.51 करोड़ मिले हैं। श्री कुंजवाल ने बताया कि यह धनराशि कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त कर दी गई है। अप्रैल माह में निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को जल्द सड़क का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनता को यातायात सुविधा का लाभ मिल सके। इधर क्षेत्र के लोगों ने सड़कों के लिए धनराशि मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया है।