अल्मोड़ा। राजकीय महिला पालीटेक्निक की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर तक्षशिला हाउस अव्वल रहा। सोनाली रावत व्यक्तिगत चैंपियन रहीं।
टेबल टेनिस में शिवानी, संगीता विश्वकर्मा, शतरंज में भावना, जिया मेवाड़ी, बैडमिंटन में संध्या राज, आषुशी क्रमश: विजेता और उपविजेता रही।
वॉलीबॉल में नालंदा हाउस ने बाजी मारी, जबकि तक्षशिला हाउस को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। ऊंची कूद में प्रियंका तिवारी, पूनम, सोनाली रावत, चक्का क्षेपण में दीपिका बिष्ट, हेमा तिवारी, सपना कोरंगा, भाला फेंक में जिया मेवाड़ी, सपना, सुमन, 400 मीटर दौड़ में सोनाली, नीता मेहरा, हिमानी तिवारी, 100 मीटर दौड़ में सोनाली रावत, दीक्षा अधिकारी, निर्मला ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
400 मीटर रिले दौड़ में एलोरा हाउस की निर्मला, फूल कुमारी, प्रियंका मेहता, हिमानी तिवारी की जोड़ी प्रथम, तक्षशिला हाउस की सोनाली रावत, नीतू, प्रियंका और सपन कोरंगा की जोड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
आकर्षण का केंद्र रही रस्सा कस्सी में तक्षशिला हाउस विजेता, एलोरा हाउस उपविजेता रहा। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आल्पस फार्मा के एमडी जयेष शुक्ला, विशिष्ट अतिथि राजकीय पालीटेक्निक बाड़ेछीना के प्रधानाचार्य भाष्कर भट्ट और प्रधानाचार्य एए हाशमी ने पुरस्कार बांटे। उन्होंने छात्राओं से आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रकाश ने सभी का स्वागत किया।