फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 सरकारी विभागों को नोटिस, बकाएदारों में मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बिजली विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ अभियान छेेड़ते हुए 51 सरकारी विभागों को नोटिस जारी कर दिया है। इसमें से कुछ विभाग ऐसे हैं जिन्होंने एक डेढ़ साल से बिजली के बिल जमा नहीं किए हैं। विभाग ने 10 फरवरी तक समय देते हुए बिल जमा नहीं करने पर इन विभागों के कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से बकाएदारों में खलबली मची है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा विद्युत खंड में शामिल सोमेश्वर, ताकुला, हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी, भैंसियाछाना में 60 हजार बिजली कनेक्शन हैं। इन ब्लॉकों में 51 सरकारी विभाग ऐसे हैं जिन्होंने डेढ़ साल से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। इनमें सबसे ज्यादा बकाया 2.50 करोड़ जल संस्थान का है। इसके अलावा शिक्षा विभाग का 40 लाख, नगर पालिका का 61 लाख, बीएसएनएल का 7.50 लाख, स्वास्थ्य विभाग का आठ लाख और पुलिस का 2.50 लाख रुपये बकाया है। बिजली विभाग ने इन विभागों के खिलाफ अभियान चलाते हुए करीब 51 सरकारी विभागों को नोटिस जारी कर दिया है।

विभाग ने 10 फरवरी तक बिजली बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। इधर विभाग ने तीन चार माह से बकाया जमा नहीं करने पर 25 निजी बकाएदारों के कनेक्शन भी काट लिए हैं। बिजली विभाग की कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस पांगती ने बताया कि लंबे समय से बिल जमा नहीं करने पर 51 सरकारी विभागों को नोटिस जारी किया गया है। इन विभागों को 10 फरवरी तक का समय बिल जमा करने को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें