फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन बनाने को लोन पर मिलेगा 6.5 फीसदी ब्याज अनुदान

Fri, 01 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल में मकानहीन भूमिधर गरीबों का अपना घर का सपना साकार होगा। सरकार सबके लिए आवास योजना के तहत मकानहीन परिवारों को भवन बनाने के लिए 6.5 फीसदी ब्याज अनुदान देगी। अल्मोड़ा शहर में लाभार्थियों के चयन की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद को सौंपी गई है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 2022 तक शहरी क्षेत्र में सबके लिए आवास मिशन को क्रियान्वित किया जाना है।
विज्ञापन


योजना के तहत तीन लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की श्रेणी और तीन लाख से छह लाख तक की आय वाले निम्न आय वर्ग (एलआईजी) भूमिधर मकानहीन परिवारों को रजिस्टर्ड किया जाना है। जिनको योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत यह जरूरी होगा कि लाभार्थी के पास स्वयं की जमीन हो और उसके पास कहीं भी दूसरा मकान नहीं होना चाहिए।

लाभार्थी को सरकार 30 वर्ग मीटर में बनने वाले मकान के लिए छह लाख रुपये तक के लोन पर 15 वर्ष तक 6.5 फीसदी की दर से ब्याज अनुदान देगी। यदि लाभार्थी निर्धारित छह लाख रुपये से अधिक का लोन का लेता है तो उसे ब्याज अनुदान छह लाख रुपये में ही मिलेगा। योजना के तहत मकान में शौचालय, पानी, बिजली सहित सभी सुविधाएं जुटानी होंगी।
विज्ञापन


इधर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि सरकार ने शहरी क्षेत्र में पात्रों का चयन करने की जिम्मेदारी पालिका परिषद को सौंपी है। पात्रों का चयन कर उन्हें योजना लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें