फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालबाग ब्लॉक के गांवों में तेंदुए का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के अनेक गांवों में लंबे समय से तेंदुए का आतंक व्याप्त है। तेंदुआ कई मवेशियों को शिकार बना चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बडगलरौतेला, बडगल भट्ट, कपचौन, खोला, बसर, बडगल भट्ट मल्ला, चकसल्ला आदि ग्राम पंचायतों में कई दिनों से तेंदुए की दहशत है।

दो माह में तेंदुआ करीब दर्जनभर पालतू जानवरों को निवाला बना चुका है। सायं के समय गांवों के आसपास ही तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनाई देने से ग्रामीण भयभीत हैं। बच्चों को भी तेंदुए से खतरा बना हुआ है। वहीं खनून गांव में गत 11 अप्रैल को तेंदुए ने एक महिला को घायल किया था। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें