फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान ने की 5.50 करोड़ की राजस्व वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जल संस्थान का पेयजल और सीवर के बिल की वसूली का अभियान जारी है। 7.25 करोड़ के सापेक्ष विभाग अब तक 5.50 करोड़ की वसूली कर चुका है। विभाग ने सीवर के 80 अवैध कनेक्शन चिह्नित किए हैं। जिनमें से चालीस लोगों से जुर्माना वसूलकर उनके कनेक्शन वैध किए गए हैं। वहीं आज पानी के पांच अवैध कनेक्शन पकड़े हैं। जुर्माना वसूलकर अवैध कनेक्शनों को वैध किया गया है।

अल्मोड़ा डिवीजन के अंतर्गत जल संस्थान का सीवर और पानी के बिल का वसूली अभियान चल रहा है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र दो शेष बचे हैं। 7.25 करोड़ राजस्व के सापेक्ष विभाग अब तक 5.50 करोड़ रुपये बिल के वसूल चुका है। विभाग ने शहर में सीवर लाइन के करीब 80 अवैध चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन


विभाग के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि सीवर के 80 अवैध कनेक्शनों में से 40 कनेक्शन वैध किए गए है। ऐसे लोगों से पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है। वहीं पानी के करीब आठ कनेक्शन अवैध पकड़े गए हैं। जिनसे एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूलकर पेयजल कनेक्शन वैध किए गए हैं।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम ने काटे 20 निजी कनेक्शन
अल्मोड़ा। ऊर्जा निगम का बिल की वसूली अभियान जारी है। बिल जमा नहीं करने पर विभाग ने आज 20 निजी उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किए हैं।
विभाग के अधिशासी अभियंता डीडीएस पांगती ने बताया कि 6.40 करोड़ के सापेक्ष अब तक 2.50 करोड़ रुपये राजस्व वसूला गया है। आज नगर क्षेत्र में विभिन्न काउंटरों में 10 लाख बिजली बिल जमा हुआ है। उन्होंने उपभोक्ताओं से किसी भी असुविधा से बचने के लिए बिल की धनराशि विभाग में जमा करने को कहा है। उन्होंने बताया कि बिल जमा करने के लिए रविवार 31 मार्च को भी विभाग के काउंटर खुले रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें