अल्मोड़ा। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा के बेस चिकित्सालय के प्रतिनिधि दीप चंद्र टम्टा ने बेस अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों में जाकर रोगियों का हाल जाना।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जन औषधि केंद्र तथा आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से योजना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान बेस अस्पताल के पीएमएस डा. एचसी गड़कोटी ने उन्हें बताया कि एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीनें सही काम कर रही हैं। जल्द नई सीटी स्केन मशीन स्थापित होने वाली है। डायलिसिस यूनिट सुचारु रूप से चल रही हैं। ब्यूरो