फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैलाकोट के आपदा प्रभावितों का पुनर्वास करे प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के सदस्यों ने आपदा प्रभावित हवालबाग विकासखंड के रैलाकोट गांव का भ्रमण किया। गांव से लौटकर मंच के शिष्टमंडल ने एसडीएम और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को ज्ञापन देकर गांव में आपदा से सुरक्षात्मक उपाय करने और प्रभावितों के लिए पर्याप्त राशन की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
गांव का भ्रमण करने के बाद मंच के सदस्यों ने बताया कि प्रशासन ने प्रभावितों के रहने की व्यवस्था अस्थाई रुप से स्थानीय विद्यालय और पंचायत भवन में की है।
विज्ञापन


प्रभावित जगदीश राम और रेखा देवी का कहना था कि उनके सम्मुख रोजी रोटी का संकट आ गया है। आपदा से पशुपालन और खेती पर असर पड़ रहा है। मंच ने ग्रामीणों को गेहूं और चावल उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं शंकर राम के भवन के बरामदा दरार आने से धंस गया है और धूप आने से दरार बढ़ रही है।
विज्ञापन


शंकर राम के परिवार के पुनर्वास की भी मांग उठाई गई। शंकर राम ने मकान को आपदा मद से ठीक करने की मांग की है। गांव का भ्रमण करने वाले और ज्ञापन देने वालों में मंच के संयोजक विनय किरौला, निरंजन पांडे, सरपंच देव सिंह भोजक, गोपाल गुरुरानी, वीरेंद्र आर्य, रेखा देवी, मोहन राम, नरेश कुमार, जगदीश राम, मनोज पांडे, मोहित पांडे, सोनू पांडे, नवीन पांडे, अमित चौधरी, कमल दीप, दीप दानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें