फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिकारी नर सिंह का देश प्रेम अनुकरणीय : बिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सालम के अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. नर सिंह धानक की 121वीं जयंती उनके पैतृक गांव चौकुना में धूमधाम से मनाई गई। शहीद भवन सभागार में हुए समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उच्च शिक्षा निदेशक बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए नर सिंह धानक ने अपना बलिदान दे दिया। उनका बलिदान और देश प्रेम अनुकरणीय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की आजादी में नर सिंह धानक के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। स्व. धानक के आदर्शो पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशिष्ट अतिथि राम सिंह धौनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जैंती के प्राचार्य प्रो. नर सिंह बिष्ट ने कहा कि आजादी के इतिहास में नर सिंह धानक का त्याग और बलिदान स्वर्णाक्षरों में दर्ज है।

उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों की बदौलत ही हमें आजादी मिली है। बच्चों को क्रांतिकारियों की वीरता से अवगत कराया जाए ताकि उन्हें भी देश के प्रति अपने दायित्व का अहसास हो सके। अध्यक्षता करते हुए शहीद नर सिंह के भाई भवान सिंह धानक ने शहीद नर सिंह के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आजादी के 70 साल गुजर जाने के बाद भी शहीद के पैतृक गांव चौकुना में नर सिंह की आदमकद प्रतिमा नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि 25 अगस्त 1942 को सालम के धामद्यो में ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेते हुए चौैकुना गांव निवासी नर सिंह धानक शहीद हो गए थे। आजादी के कई साल गुजर जाने के बाद भी शहीद का पैतृक गांव चौकुना उपेक्षित है। शहीद नर सिंह के परिजन भवान सिंह, प्रताप सिंह, अमर सिंह, हर सिंह, पार्वती देवी, राम सिंह, गोधन सिंह, देव सिंह समेत अतिथियों ने शहीद नर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्राथमिक स्कूल और राजकीय जूनियर हाइस्कूल चौकुना के छात्र-छात्राओं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संचालन मोहित धानक ने किया। इस मौके पर राम सिंह धौनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जैंती के छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, युवक मंगल दल अध्यक्ष कृष्णा सिंह धानक, पान सिंह धानक, गंगा सिंह, पूर्व प्रधान जानकी देवी आदि ने विचार रखे।

समारोह में संत निरंकारी मंडल जैंती के गणेश कोहली, सरपंच श्यामसुंदर धानक, पूर्व सरपंच तेज सिंह धानक, जीत सिंह, प्रताप सिंह, हर सिंह, सावित्री देवी, गंगा देवी, चंद्रा देवी, हर सिंह, गोपाल मेहरा, चंदन मेहरा, गोविंद धानक, देवकी देवी, कमला देवी, लीला देवी, लाली देवी, सुनीता, उमा देवी, कुशल सिंह, गंगा कुटौला, प्रेमा, बालम सिंह, भूपाल, धीरज, पुष्कर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें