फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज बाराकूना में 15 को तालाबंदी करने का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज बाराकूना के प्रधानाचार्य को खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देने से विद्यालय में पठन-पाठन और व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर प्रधानाचार्य को खंड शिक्षाधिकारी और उप शिक्षाधिकारी के कार्यभार से मुक्त करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर 15 फरवरी को विद्यालय में तालाबंदी करने का एलान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य को मूल विद्यालय में भेजा जाए। उन्होंने धौलादेवी विकासखंड में पूर्णकालिक खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 15 फरवरी को राजकीय इंटर कालेज बाराकूना में तालाबंदी कर दी जाएगी।

ज्ञापन देने वालों में भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री चंद्रशेखर भट्ट, सुनील कुमार, दनी राम, राजेंद्र प्रसाद, गिरीश प्रसाद, गणेश दत्त, गौरीशंकर, खष्टी भट्ट, मुकेश पांडे, रमेश चंद्र, गीता पांडे, भगवती देवी, दीवान राम, पार्वती देवी, प्रधान हेमा बिष्ट, उर्वा दत्त, गोपाल दत्त, बसंत बल्लभ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें