फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के वार्डों में विकास कार्य करवाए जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत के वार्डों में वित्त की धनराशि से विकास कार्य करवाए जाने को लेकर युवाओं के एक शिष्टमंडल ने उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी को बतौर नगर पंचायत प्रशासक के रूप में सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि शासन द्वारा नगर पंचायत को वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने इस धनराशि को वार्डों के विकास कार्य में लगाने की मांग की है।

उधर उपजिलाधिकारी ने शिष्टमंडल से विकास कार्यों के प्रस्ताव देने को कहा जिन्हें कमेटी के बीच रखकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाए जाएंगे।

ज्ञापन देने में जिला पंचायत सदस्य दीपक विष्ट, महिपाल विष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय लटवाल, नरेन्द्र विष्ट, राज रौतेला, योगेश डंगवाल, जितेंद्र सिंह, इस्तियाक खान, गोपाल विष्ट, पुष्कर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें