फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलकोट इलेवन ने जीता न्यू स्टार क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। न्यू स्टार क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता किलकोट की टीम ने जीत ली है। फाइनल मुकाबले में किलकोट इलेवन ने एमएच इलेवन की टीम को हराया। समापन समारोह में विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन


न्यू स्टार क्लब किलोकट की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश आर्या ने खिलाड़ियों से मनोयोग और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। फाइलन मैच में किलकोट इलेवन की टीम ने टास जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 137 रन बनाए। जवाब देने उतरी एमएच इलेवन की टीम मात्र 99 रनों पर सिमट गई। निर्णायक दीपक कुमार और नीरज थापा थे। उद्घोषक विक्की टम्टा रहे। मैन आफ दि मैच किलकोट के पंकज और मैन आफ दि सिरीज एमएच के महेश आर्या को चुना गया। विजेता टीम को ट्राफी के साथ आठ हजार रुपये और उपविजेता टीम को ट्राफी एवं चार हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें