अल्मोड़ा। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन के लिए विकास भवन में आयोजित प्रशिक्षण में निर्वाचन के लिए नामित सेक्टर, जोनल आफिसरों के अलावा अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम केएस टोलिया ने कहा कि मास्टर ट्रेनरों द्वारा जो प्रशिक्षण दिया जा रहा अधिकारी तथा कर्मचारी उसका गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रशिक्षण के बाद आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जाए।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी ने पावर प्वाइंट के माध्यम से आगामी लोक सभा चुनाव में आईटी एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ईवीएम तथा वीवीपैट से संबंधित जानकारी भी दी। लोक सभा सामान्य चुनाव के लिए आज आईटी एप्लीकेशन सुविधा, ईएमएस, सी विजील, पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम प्रशिक्षण सेक्टर तथा जोनल अधिकारियों को दिया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी भिकियासैंण अभय प्रताप, डिप्टी कलक्टर राहुल शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर राम आदि मौजूद थे। ब्यूरो