फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल सर्वर में खराबी आने से कुमाऊ के सभी डाकघरों में कामकाज ठप

विज्ञापन
Internet
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डाक विभाग के सर्वर में खराबी आने से अल्मोड़ा और रानीखेत के मुख्य डाकघरों समेत जिले के सभी डाकघरों में पिछले दो दिन से कामकाज ठप है। बचत और अन्य खातों से लेनदेन, एनएससी बनाने सहित कोई काम नहीं हो पा रहे हैं। लगातार दूसरे दिन भी हजारों लोग डाकघरों से निराश लौटे। बताया गया है कि मैसूर में स्थित सेंट्रल सर्वर में खराबी आने से यह दिक्कत खड़ी हुई है। इससे अल्मोड़ा ही नहीं पूरे कुमाऊं के डाकघरों में काम काज प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डाक विभाग के मैसूर में स्थित केंद्रीय सर्वर में बृहस्पतिवार सुबह खराबी आ गई जिससे देश के अधिकांश राज्यों में स्थित डाकघरों में कामकाज ठप हो गया। डाक विभाग में भी अब बचत बैंक सहित अन्य सभी काम ऑन लाइन होते हैं। सर्वर में खराबी के चलते अल्मोड़ा के मुख्य डाकघर समेत जिले के सभी मुख्य और उपडाकघरों में काम नहीं हो पा रहा है।

यह उम्मीद की जा रही थी कि शुक्रवार को व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी लेकिन दूसरे दिन भी शाम तक सर्वर ठीक नहीं हो पाया। अल्मोड़ा मुख्य डाकघर में दूसरे दिन रेलवे बुकिंग और पासपोर्ट बनाने के अलावा कोई काम नहीं हो सके। इधर अल्मोड़ा के डाक अधीक्षक एसके कंडवाल ने बताया कि मुख्य सर्वर में खराबी आने से यह दिक्कत खड़ी हुई है। इसे दुरुस्त करने का कार्य भी उच्च स्तर से ही होना है। उम्मीद की जा रही है कि यह खराबी जल्द दुरुस्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें