अल्मोड़ा। नेशनल प्लान ऑफ एक्शन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त पैनल अधिवक्ता, जेल विजिटर एवं मीडिएटरों के लिए जिला सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। जनपद न्यायाधीश ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने लीगल सर्विस अथारिटी एक्ट 1987, पैनल लायरों के निर्वहन और भूमिका, क्रिमिनल लॉ आदि की
बेसिक जानकारी दी।
उन्होंने एथिक्स ऑफ लीगल सर्विस, सिविल लॉ, आरग्यूमेंट, ज्यूवेनाइल जस्टिस लॉ 2015, पॉक्सो एक्ट, लेबर लॉ, महिलाओं के अधिकार, बाल विवाह अधिनियम, दहेज अधिनियम, 498 ए-सीपीसी, वन अधिनियम, भारतीय दंड सहिता, लोक अदालत, उपभोक्ता अधिनियम, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, पीसीपीएनडीटी एक्ट, किन्नरों के अधिकार, विकलांगों के अधिकार, नारकोटिक ड्रग्स, साइक्रेटिक एक्ट 1985 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पैनल अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ.शेष चंद्र ने किया। मास्टर ट्रेनर ललित मैगलानी और पूरन रावत ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में प्राधिकरण से नियुक्त पैनल अधिवक्ता पंकज लटवाल, मनोज सिंह बृजवाल, ललित मोहन आर्या, मो. ईमरोज, मीडिएटर भानुप्रकाश तिलारा, हृदयेश दीपाली, तुलसी जौहरी, योगेश कुमार टम्टा, कृष्ण चंद्र बाराकोटी, दीप चंद्र जोशी, कृष्ण नाथ गोस्वमी, जेल विजिटर प्रमोद कुमार, रितेश कुमार, वरिष्ठ अधिक्ता निर्भया प्रकोष्ठ अभिलाषा आदि मौजूद थे।