फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभागीय खेलकूद में केवी के बच्चों ने जीते 39 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्रीय विद्यालयों की देहरादून में 49वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने 14 स्वर्ण, नौ रजत, 16 कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।
विज्ञापन

बालक वर्ग ताइक्वांडो में अनुज भट्ट, 80 मीटर बाधा दौड़ में सूर्यप्रकाश, भालाफेंक में नीरज, 100 मीटर दौड़ में बबली आर्या, गोलाफेंक, भाला फेंक में आकांक्षा यादव, 800, 1500 मीटर दौड़ में हर्षिता तिवारी, भालाफेंक, गोलाफेंक में ज्योति, ट्रिपल जंप में भावना, 400 मीटर रिले दौड़ में बालिका टीम ने स्वर्ण जीता, जबकि 200 मीटर दौड़ में मनोज लटवाल, बबली आर्या, शतरंज में शिवम पंत, 300 मीटर पैदल चाल में आकांक्षा यादव, 800 मीटर दौड़ में ज्योति, 1500 मीटर में साक्षी अधिकारी ने रजत पदक प्राप्त किया। गोलाफेंक में साहिल, 400 मीटर दौड़ में हर्षिता तिवारी, लंबीकूद में भावना, तीन हजार मीटर दौड़ में साक्षी अधिकारी, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में शिवांगी, ताइक्वांडो में अनुकृति ने कांस्य पदक जीते। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गीतांजलि मेहता का राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता जबकि नौ अन्य खिलाड़ियों का भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षक अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में खिलाड़ियों में भागीदारी की। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल मीणा ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताई है। कटारमल स्थित पर्यावरण संस्थान कैंपस विद्यालय के बच्चों का भी प्रदर्शन शानदार रहा। नीरज बिष्ट, आकांक्षा यादव का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें