फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 28 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में शुक्रवार को 219 नए कोरोना मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा दस हजार के पार जा पहुंचा है। राहत की बात एक ही दिन में 225 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि न्यूनतम 28 वर्षीय युवक समेत पांच लोग कोरोना से जंग हार गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को द्वाराहाट ब्लॉक के 50, भैंसियाछाना के 37, ताड़ीखेत के छह, सल्ट के 32, हवालबाग के 32, धौलादेवी के एक, देघाट के 29, लमगड़ा के 16, रानीखेेत के 14, चौखुटिया के दो और अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के 32 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए मरीजों के साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 10136 पहुंच गई है, जिसमें से 8565 स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को हुईं पांच लोगों की मौत सहित जिले में अब तक कुल 124 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं।
बागेश्वर में 32 मरीज हुए स्वस्थ
बागेश्वर। बागेश्वर में शुक्रवार को 32 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। 187 नए मामले सामने आए हैं। 136 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले में अब तक 5018 संक्रमण के मामले आए हैं। 3886 लोग स्वस्थ हो गए हैं। 1089 मरीजों में से 85 मरीजों का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। 1023 को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अब तक 43 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

902 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका
अल्मोड़ा। जिले में शुक्रवार को 902 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीका लगवाने टीकाकरण केंद्रों में सुबह से ही लोग पहुंचे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 24 केंद्रों में 852 लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। 50 लोगों ने कोवाक्सीन की डोज लगवाई। टीका लगवाने केंद्रों में सुबह से ही लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें